उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) से एक दुखभरी खबर सामने आई है। दरअसल, हरदोई (Hardoi) के रामगंगा नदी में स्नान करते समय दो बच्चे डुब गए। जिसमे एक बच्चे का शव प्राप्त हुआ है जबकि एक की तलाशी जारी है। वही इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार जनो सहित आसपास के लोगो में कोहराम मच गया।
यह घटना अरवल थाना क्षेत्र के बेहटा मुड़िया गांव निवासी रामप्रताप का 12 वर्षीय पुत्र शिवांशु व जयपाल का 11 वर्षीय पुत्र केतन बुधवार की सुबह पास में ही बह रही रामगंगा नदी में स्न्नान करने गए थे। जहाँ गहरे पानी मे जाने से दोनों बच्चे नदी में डूब गए। जिसके बाद दोनों बच्चो के डूबने की खबर मिलने के बाद घरवालों सहित पुलिस की टीम भी वहा पहुंच गयी। जिसके बाद एक बच्चे की लाश पुलिस को बरामद हुई। जहाँ मृत बच्चे के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही दूसरे बच्चे की तलाशी में गोताखोर जुटी हुई है।




