हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) जिले के हरियावां थाना क्षेत्र के कपूरपुर चौधी में लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। जोकि बीते 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती के दिन का बताया जा रहा है। मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
हरदोई (Hardoi) के हरियावां थाना क्षेत्र के कपूरपुर चौधी में लाइसेंसी राइफल धारक पट्टे लाल के पुत्र द्वारा हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि पट्टे लाल के यहां बीते 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान उनके पुत्र द्वारा यह हर्ष फायरिंग की गई है।
मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र ने बताया कि थाना पुलिस और सीओ को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।




