Prayagraj News: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत

0
live-in partner

प्रयागराज जिले के शिवकुटी थाना क्षेत्र में नशे में धुत मां-बेटे की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि मां-बेटे आए दिन मारपीट और झगड़ा करते थे। सोमवार को भी दोनो नशे में धुत होकर मारपीट करते हुए रेल पटरी पर आ गए। इसी समय तेज रफ्तार से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से दोनो की मौके पर ही मौत हो गई।

शहर के ममफोर्डगंज लाला की सराय की रहने वाली मीना कुमारी (55) पत्नी पवन कुमार और उसके पुत्र राजेश कुमार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया। घटना को लेकर लोग स्तब्ध दिखे। बताया जाता है कि मां-बेटे नशे के आदी थे। आए दिन मारपीट और हंगामा करते थे। सोमवार को भी दोनों मारपीट करते हुए रेलवे पटरी पर आ गए। इसी समय गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here