Haryana: अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर हादसे में छात्रा की मौत

मामले की सूचना पाकर टिटौली पुलिस चौकी प्रभारी एसआई सुरेश पहलवान मौके पर पहुंचे और शव की जांच पड़ताल की।

0
Haryana

रोहतक में सुबह स्कूटी पर सवार होकर सिंहपुरा गुरुकुल से आ रही स्कूटी सवार छात्रा व उसकी सहेली को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 23 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दोस्त घायल हो गई। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक जींद बाईपास के नजदीक बड़सी नगर निवासी 23 वर्षीय ज्योति सुबह सिहंपुरा गुरुकुल गई थी। करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी सहेली के साथ स्कूटी पर रोहतक की तरफ वापस लौट रही थी। अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर में ज्योति की मौके पर मौत हो गई। सिर में गहरी चोट के चलते दूर तक खून फैल गया।

साथ वाहन का पहिया छात्रा के ऊपर से उतरा हुआ था। राहगीरों ने घायल दूसरी छात्रा को पीजीआई पहुंचा। मामले की सूचना पाकर टिटौली पुलिस चौकी प्रभारी एसआई सुरेश पहलवान मौके पर पहुंचे और शव की जांच पड़ताल की। इसके बाद पीजीआई के डेड हाउस पहुंचाया। परिजनों के बयान पर शव का पोस्टमार्टम कराय जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here