‘कभी खुशी कभी गम’ की ये अभिनेत्री शादी के बंधन में बंधी

इस फिल्म में एक किरदार छोटी पू का रोल भी काफी फेमस हुआ था, जिसे चाइल्ड एक्ट्रेस मालविका राज ने निभाया था।

0

साल 2001 में आई फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में अभिनेता अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर नज़र आये थे। इसी फिल्म में एक किरदार छोटी पू का रोल भी काफी फेमस हुआ था, जिसे चाइल्ड एक्ट्रेस मालविका राज ने निभाया था।

वह आज 30 साल की खूबसूरत अदाकारा हो गई हैं। इतना ही नहीं वह शादी के बंधन में बंध गई हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पहली वीडियो में दुल्हन बनीं मालविका राज यैलो कलर के खूबसूरत जड़ाऊ लहंगे में नजर आ रही हैं। वहीं पोज देते हुए बेहद स्टाइलिश दुल्हन लग रही हैं।

actress

इससे पहले अभिनेत्री मालविका राज ने बिजनेसमैन प्रणव बग्गा के साथ अपनी सगाई की घोषणा एक इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ की थी। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘यहां हम हैं, हमने अभी शुरुआत की है और इतने समय के बाद, हमारा समय आ गया है। हम यहां हैं, अभी भी मजबूत बने हुए हैं, ठीक है। यहां उस जगह पर जहां हम हैं #IvBeenWaitingForYou #ILoveYou’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here