हरियाणा: होटल संचालक ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर दी अपनी जान

जींद जिले के जुलानी रेलवे फाटक के निकट एक होटल संचालक द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

0

हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहाँ जींद जिले के जुलानी रेलवे फाटक के निकट एक होटल संचालक द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सुसाइड का यह मामला प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने इस कदम के लिए एक युवती और उसकी बहन को जिम्मेदार ठहराया है। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि युवक ने जुलानी गांव रेल फाटक के निकट मंगलवार को जींद से कुरूक्षेत्र जा रही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कैरखेड़ी गांव निवासी 24 वर्षीय विनोद के तौर पर की गई है। विनोद कैरखेड़ी गांव के ही साहिल नामक व्यक्ति के साथ मिलकर नरवाना रोड पर एक होटल का संचालन करता था। पुलिस के मुताबिक मृतक का एक युवती से कथित प्रेम प्रसंग था और कुछ दिनों से दोनों की बातचीत नहीं होने से वह परेशान था।

प्रवक्ता ने बताया कि सुसाइड नोट में युवती का फोन नंबर व पता भी दर्ज है। उन्होंने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेलवे थाना के जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here