Ghaziabad: ई-रिक्शा की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

0
ghaziabad

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में सेवियर सोसायटी के बाहर खेल रहे 10 वर्षीय शिवम ई-रिक्शा की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से ई-रिक्शा चालक फरार हो गया। घटना 26 नवंबर की दोपहर दो बजे की है। शिवम की 27 नवंबर को उपचार के दौरान मौत हो गई।

मामले में शिवम के पिता जीउत पटेल ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सैन विहार निवासी जीउत पटेल ने बताया कि उनका बेटा शिवम सेवियर सोसायटी के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक ई-रिक्शा की टक्कर लगने से उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपी चालक की तलाश के लिए टीमें लगी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here