फिल्म एनिमल के लिए Bobby Deol ने ली इतनी मोटी रकम, जानकर होंगे हैरान

फिल्म के ट्रेलर में बॉबी देओल का खूंखार अंदाज देखने को मिला। वहीं एनिमल की एडवांस बुकिंग में फिल्म को अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

0

बॉबी देओल एक बार फिर से पर्दे पर विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। वह रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में विलेन का किरदार अदा कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में बॉबी देओल का खूंखार अंदाज देखने को मिला। वहीं एनिमल की एडवांस बुकिंग में फिल्म को अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर सब कुछ अच्छा रहता है तो बॉबी देओल की यह फिल्म उनके करियर की शानदार ओपनिंग करने वाली फिल्म बन सकती है।

वही फिल्म एनिमल में बॉबी देओल ने कितनी फ़ीस ली है, इसकी भी खबर सामने आयी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कथित तौर पर बॉबी देओल ने फिल्म एनिमल के लिए 5 करोड़ रुपये फीस ली है। जहाँ वो इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाते हुए नज़र आने वाले है।

बात करें फिल्म एनिमल की तो सेंसर बोर्ड की ओर से एनिमल को ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है। एनिमल का निर्देशन अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। रणबीर कपूर का एनिमल से जुड़ा लुक जब वायरल हुआ था तो उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here