बॉबी देओल के बेटे को देख फैंस ने कह दी ये बात

इवेंट के दौरान रणबीर, बॉबी और आर्यमान फोटो के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं, जिसमें आर्यमान अपने लुक से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

0

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, बॉबी देओल और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ का ट्रेलर बीते दिन रिलीज किया गया। इस खास मौके पर ‘एनिमल’ स्टार रणबीर कपूर दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद बांगला साबेह गुरुद्वारे में दर्शन किए। इस दौरान रणबीर कपूर के साथ बॉबी देओल भी नजर आए। दोनों को देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ इक्क्ठा हो गयी। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

लोग सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं इसी बीच रणबीर और बॉबी जमकर फिल्म का प्रमोशन करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान बॉबी देओल के बेटे आर्यमन देओल भी अपने पापा के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बॉबी देओल के बेटे आर्यमन देओल अपने लुक से लाइमलाइट लूटते हुए नजर आ रहे हैं।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि बॉबी देओल के बेटे आर्यमन अपने पिता और रणबीर कपूर के साथ संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग निर्देशित फिल्म एनिमल के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में दिख रहे हैं। इवेंट के दौरान रणबीर, बॉबी और आर्यमान फोटो के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं, जिसमें आर्यमान अपने लुक से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

ब्लू टी-शर्ट और डेनिम में आर्यमान काफी हैंडसम नज़र आ रहे हैं। वहीं लुक के साथ-साथ आर्यमन का स्टाइल भी किसी एक्टर से कम नहीं दिख रहा है। तभी तो लोग आर्यमन के इस वीडियो को देखने के बाद उन्हें देख देओल फैमिली का अगला सुपरस्टार कहते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग बॉबी देओल के बेटे आर्यमन को रणबीर कपूर का यंग वर्जन कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि आर्यमन कब फिल्मों में नजर आएंगे इसकी तो अभी कोई खबर नहीं हैं, फिलहाल इस वक्त उनके इस लुक की खूब चर्चा हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here