Haryana: सदिंग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

शादी के कुछ समय बाद ही आशा रानी के साथ ससुरालवालो ने झगड़ा करना शुरु कर दिया था।

0
haryana

अंबाला के बिहटा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि ससुराल वालों से पहले भी कई बार विवाद हो चुका है और पंचायतें भी हो चुकी हैं। सोमवार को सूचना मिली कि वह बीमार पड़ गयी और उनका निधन हो गया। मृतक महिला के भाई गोपाल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और संजीव कुमार, रजत कुमार, महिंदरो देवी, फग्गू राम, गोल्डी और रामपाल के खिलाफ हत्या की धारा 120-बी के तहत मामला दर्ज किया।

फोरेंसिक एक्सपर्ट से करवाया जाएगा पोस्टमार्टम

पुलिस को दी शिकायत में कुरुक्षेत्र के अजराना गांव निवासी गोपाल राम ने बताया कि बहन आशा रानी कि शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 2010 में बिहटा निवासी संजीव कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही आशा रानी के साथ संजीव कुमार व संजीव का भाई रजत कुमार, ससुर फग्गु राम, सास महिंद्रों देवी ने झगड़ा करना शुरु कर दिया था। इनके लड़ाई झगडे़ में संजीव की मासी लड़का गोल्डी भी शामिल रहता था। आरोप लगाया कि 2022 में गोल्डी ने बहन के सिर मे डंडा मारकर सिर फाड़ दिया था। ससुराल पक्ष वाले कई बार मारपीट व झगड़ा करते थे और मानसिक रूप से परेशान भी करते थे।

इसको लेकर पंचायत भी हुई लेकिन फिर भी कोई असर नहीं दिखा। आरोप लगे हैं कि 11 सितंबर को सुबह 5-6 बजे के करीब बहन आशा रानी को आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों ने साजिश करके जान से मार दिया। मारने के बाद लगभग 10 बजकर 30 मिनट पर रजत कुमार ने भाई सोनू के पास फोन किया कि आप कुछ लोगों के साथ गांव बिहटा में आ जाओ और बहन बीमार हो गई। चाचा का लड़का सुनील व राजेश कुमार सहित अन्य परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो बहन का शव बरामदे में पड़ा था। पहले तो ससुराल पक्ष के लोग कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। आखिर में थाने जाकर पूरे मामले की सूचना दी। जबकि ससुराल पक्ष वाले मौत का कारण बीमारी बता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here