Maharashtra: रेप की शिकायत करने पर लिव-इन पार्टनर ने कर दी हत्या

घटना 9 से 12 अगस्त के बीच हुई है। फिलहाल, 28 वर्षीय पीड़िता का शव अभी तक नहीं मिला है।

0
Maharashtra

महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक 43 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के बाद कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। वसई सहायक पुलिस आयुक्त पद्मजा बड़े के अनुसार, पालघर के वसई इलाके के रहने वाले आरोपी को मंगलवार को हिरासत में लिया गया था। यह घटना 9 अगस्त से 12 अगस्त के बीच घटी है। फिलहाल, पीड़िता 28 वर्षीय का शव अभी तक नहीं मिला है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार ने 14 अगस्त को नायगांव पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्हें संदेह है कि आरोपी ने शव को पड़ोसी गुजरात के वापी शहर में ठिकाने लगा दिया।

यह है मामला

बड़े ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पीड़िता ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। इससे वह गुस्से में था। उसने महिला से शिकायत वापस लेने को भी कहा, लेकिन उसने मना कर दिया था। इसके बाद, व्यक्ति ने कथित तौर पर महिला की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की बहन की शिकायत के बाद नायगांव पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। वहीं, आरोपी पर मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस सीमा के एक अन्य पुलिस स्टेशन में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला भी दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here