रूस के एक विमान की खेत में करानी पड़ी आपातकालीन लैंडिंग

रूसी यात्री एयरबस ए 320 को उड़ान भरने के बाद मंगलवार को साइबेरियाई क्षेत्र में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

0

रूस के एक विमान की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। जहाँ इस विमान में 167 यात्री सवार थे। इस संबंध में अधिकारियों ने कहा कि इस विमान में 167 यात्री सवार थे। इस रूसी विमान ने ब्लैक सी रिसॉर्ट सोची से साइबेरियाई शहर ओम्स्क के लिए उड़ान भरी थी।

रूसी यात्री एयरबस ए 320 को उड़ान भरने के बाद मंगलवार को साइबेरियाई क्षेत्र में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। अधिकारियों ने नोवोसिबिर्स्क इलाके के जंगल के पास में एक खेत में यूराल एयरलाइंस के विमान की आपात लैंडिंग का फुटेज जारी किया। हालांकि अधिकारियों की ओर से कहा गया कि इस आपात लैंडिंग के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here