Maharashtra: शराब के नशे में युवकों ने छात्र को पीट-पीटकर किया अधमरा

बताया जा रहा है कि शराब के नशे में झगड़ा हुआ है।

0
Maharashtra

सोशल मीडिया पर आये दिन कोई ना कोई वीडियो छाया रहता है। इन दिनों महाराष्ट्र के अमरावती का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर पहली नजर में तो यही लग रहा है कि युवक ने कोई बड़ी गलती कर दी है, तभी दो अन्य युवक उसकी बेरहमी से पिटाई करी रहे हैं। एक युवक उसे चाय की पैन से मार रहा है जबकि दूसरा उसे लात-घूंसे से मार रहा है। मामले को लेकर बताया जा रहा है कि शराब के नशे में झगड़ा हुआ है।

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में शराब पीकर दो युवक चाय पीने एक चाय की दुकान पर आए। इस दौरान दोनों युवकों ने एक कॉलेज छात्र की जानलेवा पिटाई कर दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि शराब पीकर आए युवक कॉलेज छात्र की पिटाई कर रहे हैं और लोग तमाशा देखते रहे।

12 दिन पहले की है घटना

मामला अमरावती के गाडगे नगर स्थित सूरज कैफे के सामने का है। यह घटना 12 दिन पहले हुई थी, जिसका वीडियो अब सामने आया है। छात्र को एक युवक लात और मुक्के से पीटा रहा है, तो दूसरा चाय का पैन लेकर उस पर अंधाधुंध चलाए जा रहा है। युवक, छात्र के सिर पर पैन से लगातार मार रहा है और लोग बस देख रहे हैं। अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here