टमाटर की बढ़ती कीमत को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने निर्मला सीतारमण पर किया कटाक्ष

प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने कहा, क्या देश के वित्त मंत्री टमाटर खाते हैं? क्या आप टमाटर की बढ़ती कीमतों का जवाब दे पाएंगे?

0

टमाटर की बढ़ती कीमत के कारण भारतीय नागरिक बेहद परेशान नज़र आ रहे है। अब जहाँ टमाटर की बढ़ती कीमत से लोग परेशान है, तो वहीं इन सबके बीच आज यानि मंगलवार को शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) पर कटाक्ष किया है।

ट्वीट कर प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने पूछा कि, ‘क्या देश के वित्त मंत्री टमाटर खाते हैं? क्या आप टमाटर की बढ़ती कीमतों का जवाब दे पाएंगे?’ शिव सेना (यूबीटी) नेता की टिप्पणी 2019 में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान प्याज की कीमतों पर सीतारमण की टिप्पणी के स्पष्ट संदर्भ में थी। प्याज की बढ़ती कीमतों पर विपक्षी बेंच द्वारा बाधित किए जाने पर, सीतारमण ने चुटकी ली थी कि वह एक ऐसे परिवार से हैं, जो सब्जी कम खाते हैं।

प्याज की बढ़ती कीमतों पर सीतारमण ने टिप्पणी की थी औऱ कहा था कि, ‘मैं बहुत अधिक प्याज और लहसुन नहीं खाती, इसलिए चिंता न करें। मैं ऐसे परिवार से आती हूं जिसका प्याज से ज्यादा लेना-देना नहीं है।’

वही देशभर के बाजारों में टमाटर की कीमतें 10-20 रूपए प्रति किलो से बढ़कर 80-100 रूपए प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। टमाटर उगाने वाले क्षेत्रों में गर्मी और भारी बारिश के कारण आपूर्ति में गिरावट को भारी वृद्धि का कारण बताया जा रहा है। वही इस साल, कई कारणों से, पिछले वर्षों की तुलना में कम टमाटर बोए गए थे।

उत्तर प्रदेश के कानपुर बाजार में एक हफ्ते पहले 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अब 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि दिल्ली में यह 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here