Banda: बस और ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, कई लोग हुए घायल

रोडवेज बस और ट्रक की आमने -सामने जोरदार टक्कर से चालक सहित पांच लोग घायल हो गए है।

0

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहाँ रोडवेज बस और ट्रक की आमने -सामने जोरदार टक्कर से चालक सहित पांच लोग घायल हो गए है। वही इस खबर की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी। जहाँ सभी घायलों को राहगीरों व प्रशासन की मदद से बाहर निकाला गया।

वही घायल हुए सभी लोगो को बबेरू सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार करने के बाद ट्रक चालक व बस चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है। यह पूरा मामला बांदा जिले के बबेरू तहसील क्षेत्र कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव का है। जहाँ आमने -सामने बस और ट्रक की टक्कर से कई लोग घायल हो गए। बताया जका रहा है कि, इस बस में लगभग एक दर्जन यात्री सवार थे। जहाँ ये रोडवेज बस चालक चित्रकूट से फतेहपुर यात्री को लेकर जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here