Banda: पीछे के रास्ते से घर में घुस चोरो ने चोरी को दिया अंजाम

घर के पीछे के रास्ते से चोर घुस गए और पैसे समेत लाखो के जेवरात उड़ा ले गए। वही कागज कपड़े व अन्य सामान कुएं में फेक कर चोर फरार हो गए।

0

Banda News: देश-प्रदेश में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहाँ आये दिन कही न कही से चोरी-डकैती जैसी खबरे सामने आती रहती है। अब इसी बीच उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक खबर सामने आयी है। जहाँ बांदा में चोरों का आतंक जारी है। यहाँ एक घर में हुई चोरी की घटना सामने आयी है। यह पूरी घटना बांदा शहर के भरखरी गांव का है। जहाँ घर के पीछे के रास्ते से चोर घुस गए और पैसे समेत लाखो के जेवरात उड़ा ले गए। वही कागज कपड़े व अन्य सामान कुएं में फेक कर चोर फरार हो गए।

जैसे ही घर में चोरी होने की खबर घरवालों को लगी सभी हैरान और परेशान हो गए। वही आसपास के लोगो को जब चोरी होने की खबर लगी सभी इक्क्ठे हो गए। बताया जा रहा है कि, चोरों ने रात में कई घरों को निशाना बनाना चाहा था। बता दे की यहाँ आये दिन चोर चोरी की घटना को अंजाम देते रहते है। वही प्रशासन के सुस्त रवैए के चलते नहीं हो रहा पर्दाफाश आखिर कब तक चोरी जैसी घटनाओं पर विराम लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here