Rajasthan: चित्तौड़गढ़ हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, 18 लोग घायल

हादसे के समय बस में 50 यात्री सवार थे। हादसे में घायल 18 यात्रियों अस्पताल पहुंचाया गया।

0
Udaipur

उदयपुर में सोमवार एक बस हादसे में 18 लोग घायल हो गए। उदयपुर के चित्तौड़गढ़ हाईवे पर देबारी ग्रेट सेप्रेटर के पास बस का टायर अचानक फट गया। टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। टक्कर के वक्त बस में 50 यात्री सवार थे। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मदद को पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला गया। 18 घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसा उदयपुर शहर के चित्तौड़गढ़ हाईवे पर देबारी ग्रेट सेप्रेटर के पास हुआ। निजी बस जिले के ही लसाडिया कस्बे से यात्रियों को लेकर उदयपुर की ओर जा रही थी। देबारी के पास पहुंचते ही अचानक बस का टायर फट गया। हादसे में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। किसी के हाथ, पैर में तो किसी के चेहरे और सिर पर चोट आई हैं। कई गंभीर रूप से घायल भी हुए। हालांकि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

हादसे का शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर लोंगों की मदद को पहुंचे। हादसे के बाद कुछ लोग तो बस से खुद ही बाहर आ गए। बस में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। लोगों ने तुरंत ही पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here