Maharashtra: पति की मौत पर किया सवाल तो विधवा को पीटा, मुंह काला कर पहनाया जूतों की माला

अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को बचाया गया।

0
34

महाराष्ट्र के नासिक क्षेत्र में, अपने पति की मौत की परिस्थितियों पर शक जताने के बाद कुछ महिलाओं ने एक विधवा को पीटा, उसके चेहरे पर कालिख पोत दी और उसे जूतों की माला पहनाकर घुमाया। मंगलवार को पुलिस ने इस बात का खुलासा किया। यह घटना 30 जनवरी को नासिक से 65 किलोमीटर दूर शिवरे के चंदवाड़ तालुका गांव में हुई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता हाल में एक सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गई थी, जिसके बाद उसका पति उसे उसके मायके छोड़ आया था। वह उसकी बेटियों के साथ दो बार उससे मिले भी आया था। जब महिला अपने मयके में थी तो उसके ससुराल वालों ने उसे बताया कि उसके पति ने खुदकुशी कर ली है। अधिकारी ने कहा, मृत्यु के बाद होने वाले अनुष्ठानों के दौरान 30 जनवरी को महिला ने अपने पति की मौत से जुड़ी परिस्थितियों पर शक जताया जिससे उसकी ननद गुस्सा हो गई।

अधिकारी के मुताबिक, ननद और गांव की कुछ अन्य महिलाओं ने पीड़िता का मुंह काला किया और उसे जूतों की माला पहनाकर गांव में परेड कराई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे बचाया। अबतक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here