तिहाड़ जेल में बंद कैदियों से बरामद हुए नशीले पदार्थ

दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में बीती रात जेल स्टाफ ने छापेमारी अभियान चलाया है, जिसमें कई हैरान कर देने वाली चीजें प्राप्त हुई।

0
23

दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में बीती रात जेल स्टाफ ने छापेमारी अभियान चलाया है, जिसमें कई हैरान कर देने वाली चीजें मिली। आधी रात को चलाए गए इस ऑपरेशन में जेल से कई मोबाइल, चाकू, नशे की चीजें और तार बरामद किए गए हैं।

दरअसल, कई दिनों से तिहाड़ जेल (Tihar Jail) की अलग-अलग सेल में मोबाइल फोन और दूसरी अनावश्यक चीजों के उपयोग करने की जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद ये सर्च अभियान अचानक से चलाया गया। ये सर्चिंग जेल नंबर 3 में की गई है। जहाँ ये सभी चीज़े बरामद हुई है।

तिहाड़ जेल (Tihar Jail) नंबर 3 से कई मोबाइल फोन, चाकू, नशे की चीजें और तार बरामद हुए हैं जो कैदियों ने अपने पास छिपाकर रखे थे। तिहाड़ जेल प्रशासन की टीम कैदियों से पूछताछ कर रही है कि, इतनी सख्त चेकिंग के बावजूद उनके पास यह सब कुछ कैसे और किसी सहायता से आये थे। बता दे कि, इससे पूर्व भी तिहाड़ जेल के प्रशासन कई बार ऐसा सर्च अभियान चला चुके है, जहाँ पहले भी मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here