Social Media: 16 साल की लड़की से किया रेप

मां को भेजा बेटी का अश्लील फोटो, मामला तब सामने आया जब आरोपी ने बच्ची की नग्न तस्वीरें उसकी मां को भेजी और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया।

0
37

सोशल मीडिया (Social Media) पर दोस्ती आम बात है। इसके जरिए कई बार लोगों में प्यार और शादी भी हो जाती है। हालाँकि, कई बार ऐसी स्थितियाँ होती हैं जब इंटरनेट कनेक्शन का यह रूप अत्यधिक जोखिम भरा हो जाता है। ऐसी दोस्ती में अक्सर रेप, मर्डर और धोखे की खबरें आती रहती हैं। आज का मामला भी ऐसा ही कुछ है। दिल्ली से सटे शहर गुरुग्राम के एक होटल में 11वीं कक्षा की एक 16 वर्षीय बच्ची का “इंस्टाग्राम दोस्त” द्वारा बलात्कार करने का आरोप है। पुलिस ने बुधवार को इस बात का खुलासा किया। मामला तब सामने आया जब आरोपी ने लड़की की माँ को उसकी नग्न फोटो भेजी और उसे सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट भी कर दीया।

पीड़िता की माँ द्वारा दायर की गई शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी ने पिछले साल उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी और दोस्ती के दौरान न्यूड वीडियो कॉल भी की थी। माँ ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने इसके बाद उसकी बेटी को गुरुग्राम के एक होटल में बुलाया और वहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की माँ ने बताया कि “उसने पिछले हफ्ते उसे फिर से दो बार होटल बुलाया। वह मेरी बेटी पर उसके अश्लील वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर साझा करने की धमकी देकर उससे मिलने का दबाव बना रहा था। ” पुलिस के अनुसार, उसने अपनी शिकायत में कहा, “मंगलवार को उसने मेरी बेटी की एक अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की और मुझे भी भेजी। जब मैंने अपनी बेटी से पूछा, तो उसने मुझे पूरे मामले के बारे में बताया।

शिकायत के बाद, पीड़िता की माँ ने महिला पुलिस स्टेशन में आरोपी राज द्विवेदी के खिलाफ POCSO अधिनियम की धारा 8 (यौन उत्पीड़न) और 12 (यौन उत्पीड़न), आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) और आईटी अधिनियम की धारा 67 ए के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला पुलिस स्टेशन (पश्चिम) की एसएचओ इंस्पेक्टर पूनम सिंह ने कहा, “एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और हम आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे है। वह भी एक छात्र बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here