मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर एशियाई

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी का घटा ‘रुतबा’

0
21

बिजनेस मैग्नेट मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani), जो पिछले साल अप्रैल में सबसे अमीर भारतीय थे, अब फिर से सबसे अमीर एशियाई बन गए है। पोर्ट-टू-एनर्जी टाइकून गौतम अडानी दुनिया के शीर्ष अरबपति रैंकिंग में गिर गए हैं और अब सबसे अमीर एशियाई या भारतीय नहीं हैं। सिर्फ एक हफ्ते पहले ही फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में दुनिया के तीसरे सबसे अमीर स्थान पर रहे अडानी 15वें स्थान पर आ गए हैं।

पोर्ट से लेकर एनर्जी सेक्टर में कारोबार करने वाले अदाणी ग्रुप के प्रमुख गौतम अदाणी दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में पिछड़ गए हैं। वह अब सबसे अमीर एशियाई या भारतीय नहीं हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी कारोबारी मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत और एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं।

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) पिछले साल अप्रैल में अदाणी से पिछड़ गए थे। अडाणी एक सप्ताह पहले फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति थे। अडाणी बुधवार को 15वें स्थान पर फिसल गए।

अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट जारी

अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट जारी है। फोर्ब्स वेबसाइट के अनुसार, 83.7 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ अंबानी सूची में 9वें स्थान पर हैं।

अदाणी की संपत्ति में पिछले साल 44 अरब डॉलर का इजाफा हुआ था। वहीं पिछले एक सप्ताह में उनकी संपत्ति तेजी से घटी है। वह इस समय वैश्विक अरबपतियों की सूची में 75.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 15वें स्थान पर हैं।

पिछले एक सप्ताह में अदाणी समूह की कंपनियों ने 90 अरब अमेरिकी डॉलर गंवा दिए हैं। अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बुधवार को अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 26.70 प्रतिशत टूटे। अदाणी पावर पांच प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस 10 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट एंड एसईजेड 17.7 प्रतिशत टूटा।

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एशिया के सबसे अमीर शख्स

फोर्ब्स के रियल-टाइम ट्रैकर के अनुसार, भारत में बुधवार दोपहर तक अडानी की कुल संपत्ति 13 बिलियन डॉलर कम होकर 75.1 अरब डॉलर रह गई है। दिन की शुरुआत में वे आठवें स्थान पर थे और दोपहर तक वे इस सूची में 15वें स्थान पर आ गए। लगभग 83.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। वे इस सूची में नौवें स्थान पर हैं। कुछ ही दिनों पहले तक अडानी इस लिस्ट में चौथे नंबर थे, लेकिन अब वे मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) से भी एक स्थान नीचे फिसल गए हैं।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद फिसले शेयर

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने 24 जनवरी 2023 को एक रिपोर्ट पब्लिश की। इसमें अडानी ग्रुप को लेकर 88 सवाल किए गए और कर्ज को लेकर भी दावे किए गए। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बता दें, अडानी समूह के प्रमुख अदानी एंटरप्राइजेज ने बुधवार को 25% की गिरावट दर्ज की। समूह की छह अन्य फर्म- अडानी पोर्ट्स, अडानी विल्मर, अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी टोटल गैस भी नुकसान में थीं।

ये हैं टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट

फोर्ब्स की रियल-टाइम अरबपतियों की लिस्ट में टॉप 10 अमीरों की सूची में बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली पहले स्थान पर हैं। दूसरे पर एलन मस्क, तीसरे पर जेफ बेजोस, चौथे पर लैरी एलिसन, पांचवें स्थान पर वॉरेन बफे, छठे स्थान पर बिल गेट्स, सातवें स्थान पर कार्लोस स्लिम हेलु एंड फैमिली, आठवें स्थान पर लैरी पेज नौवें स्थान पर मुकेश अंबानी और दसवें स्थान पर गौतम अडानी का नाम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here