छत्तीसगढ़ में गर्लफ्रेंड पर युवक ने रॉड से किया हमला

प्यार, ब्रेकअप और नफरत। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक युवक ने गर्लफ्रेंड पर जानलेवा हमला कर दिया।

0
27

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग के पुराना भिलाई में कॉलेज से लौट रही लड़की पर युवक ने रॉड से वार कर घायल कर दिया। इससे लड़की की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, जब वह साइकिल से घर जा रही थी तो युवक ने लड़की को रोक लिया और उस पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़की और अपराधी के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध थे। कुछ दिनों तक दोनों के बीच अनबन होती रही और नतीजा यह हुआ कि लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया। इसी बात से नाराज होकर युवक ने वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक लड़की कॉलेज से लौट रही थी। रास्ते में कार सवार युवक करण देवांगन ने उसे रोक लिया और रिश्ता बनाए रखने का दबाव बनाया। जब लड़की ने मना कर दिया तो उसने कार से रॉड निकाली और लड़की के सिर में मार दी। इससे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी करण देवांगन कार में बैठे अपने दोस्त के साथ मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आस-पास के लोगों ने घायल लड़की को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ हालत गंभीर होने पर उसे डीकेएस अस्पताल रायपुर रेफर कर दिया गया। पुरानी भिलाई पुलिस ने मुख्य आरोपी करण देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के साथी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

घटना को लेकर क्या बोले टीआई?

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के टीआई मनीष शर्मा ने कहा कि आरोपी करण और लड़की के बीच कुछ प्रेम सबंध थे। दिसबंर से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। विवाद हो गया था। इस मामले की विवेचना की जा रही है। जो भी तथ्य आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित लड़की और आरोपी एक ही गाँव के रहने वाले हैं। आरोपी गाँव में मोबाइल की दुकान चलाता है। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here