Monday, January 23, 2023
HomeखेलHockey World Cup 2023: भारत-इंग्लैंड का मैच बराबरी पर छूटा

Hockey World Cup 2023: भारत-इंग्लैंड का मैच बराबरी पर छूटा

मैच में नहीं हुआ 1 भी गोल

हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने रविवार को बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप (Hockey World Cup) के पूल डी मैच में इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक गोल रहित ड्रॉ खेला। हॉकी विश्व कप (Hockey World Cup) में रविवार (15 जनवरी) को भारत और इंग्लैंड के बीच का मुकाबला बिना किसी गोल के बराबरी पर छूटा। भारत ने पहले मैच में स्पेन को 2-0 और इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 से हराया था। भारतीय टीम अब अपने अगले मुकाबले में 19 जनवरी को वेल्स का सामना करेगी।

हॉकी वर्ल्ड कप (Hockey World Cup) में 2023 भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ मुकाबला 0-0 से बराबरी पर रहा। राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में हुए इस मैच में दोनों टीमों को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन कोई भी गोल नहीं हो सका। खेल के आखिरी मिनट में भी इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला था। लेकिन डिफेंडर सुरिंदर कुमार ने शानदार डिफेंस करके इंग्लिश टीम की उम्मीदें तोड़ दीं। पिछले साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी दोनों टीमों ने 4- 4 से ड्रॉ खेला था।

भारत ने पहले मैच में स्पेन को 2-0 और इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 से हराया था। भारतीय टीम अब अपने अगले मुकाबले में 19 जनवरी को वेल्स का सामना करेगी। गोल औसत के मामले में इंग्लैंड भारत से फिलहाल तीन गोल से आगे है। ऐसे में भारत को सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिए अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में काफी बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।

स्पेन ने वेल्स को दी मात

इस विश्व कप (Hockey World Cup) में हर ग्रुप से शीर्ष टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी और दूसरे तथा तीसरे स्थान की टीमों के बीच क्रॉसओवर मैच होंगे। भारतीय टीम को ग्रुप-डी में स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के साथ रखा गया है। ग्रुप-डी के एक अन्य मैच में स्पेन ने वेल्स को 5-1 से हरा दिया। स्पेन की ओर से रेयना ने 16वें और 38वें मिनट में मैदानी गोल दागे, जबकि मिरालेस ने 32वें और 56वें मिनट में गोल किए। कप्तान अल्वारो इग्लेसियास (22वें मिनट) ने भी स्पेन की ओर से एक गोल किया। वेल्स की ओर से एकमात्र गोल 52वें मिनट में जेम्स कार्सन ने दागा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular