भीषण सड़क हादसा: खाई में ट्रक गिरने से चार लोगों की मौत

श्रीनगर से राजस्थान जा रहा एक ट्रक कल रात खाई में जा गिरा, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

0

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां श्रीनगर से राजस्थान जा रहा एक ट्रक कल रात खाई में जा गिरा, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये हादस झज्जर कोटली इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के परखच्चे उड़े दिख रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक ट्रक के पुल से नीचे गिर जाने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह दुर्घटना झज्जर कोटली इलाके में उस वक्त हुई जब एक ट्रक पुल के डिवाइडर से टकरा गया। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों में ट्रक का चालक और खलासी भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here