मणिपुर में एक जवान ने सहकर्मियों पर फायरिंग कर खुद को भी मारी गोली

पुलिस ने कहा कि यह घटना दक्षिण मणिपुर में म्यांमार सीमा के पास तैनात असम राइफल्स बटालियन में हुई।

0

असम राइफल्स (Assam Rifles) के एक जवान ने मंगलवार रात मणिपुर में अपने छह साथियों पर फायरिंग कर खुद को भी गोली मार ली, इस घटना में उसकी मौत हो गई। अधिकारियों का दावा है कि इसका राज्य में चल रहे मौजूदा जातीय संघर्ष से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस ने कहा कि यह घटना दक्षिण मणिपुर में म्यांमार सीमा के पास तैनात असम राइफल्स बटालियन में हुई। गोलीबारी की घटना में घायल हुए सभी 6 मणिपुर के बाहर के रहने वाले हैं।

मणिपुर पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, सभी घायलों को आगे के इलाज के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने साफ किया कि गोलीबारी की घटना का राज्य में चल रहे जातीय संघर्ष से कोई संबंध नहीं है।

खुद को गोली मारने वाले गैर-कमीशन अधिकारी (एनसीओ) की गोली लगने से मौत हो गई। वह हाल ही में छुट्टियों से वापस लौटा था। रात को उसने अचानक अपनी बंदूक लोड की और खुद को गोली मारने से पहले अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। अधिकारियों ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को राज्य में चल रहे मौजूदा संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि घायलों में से कोई भी मणिपुर से नहीं है। मामले का पता चलाने के लिए घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here