पटियाला में पुलिस ने 6 घंटों में सुलझाई कत्ल की गुत्थी

0
Patiala

पटियाला (Patiala) में एसएस प्रवाइडर के मालिक के कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने महज 6 घंटों में सुलझा लिया है। जिसको लेकर पटियाला (Patiala) रेंज के आईजी मुखविंदर सिंह छीना की और से प्रेस कांफ्रेस करके जानकारी दी गयी है। कत्ल का कारण बिजनेस को लेकर दोनों मे चल रहा क्लेश था। आपको बता दें कि आरोपी खुद भी एक एजेंसी का मालिक है जो सरकारी दफ्तरों में ठेके पर भर्ती करवाता है लेकिन पिछले कुछ समय में कुछ डिपार्टमेंट में दर्शन सिंगला की चढ़त थी जिस कारण पवन बजाज को नुकसान हो रहा था। जिस कारण पवन ने उसे अपने रास्ते से ठिकाने लगाने के लिए दर्शन सिंगला का कत्ल कर दिया। कहते है चोर कितना भी शातिर क्यों ना हो लेकिन वह पुलिस के हत्थे जरूर चढ़ जाता है। ऐसा ही कुछ इस केस में हुआ। महज 6 घंटे के भीतर कातिल पुलिस की कस्टडी में आ गया। उसके पास से 32 बोर का हथियार व मोटरसाइकिल बरामद हुआ, जिस के माध्यम से उसने दर्शन सिंगला का कत्ल किया था।

इस घटना को लेकर अब एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें आरोपी पवन बजाज दर्शन सिंगला पर बत्ती बोर पिस्टल के साथ उस पर फायर कर रहा है और मोटरसाइकिल पर नाभा रोड की ओर भागता हुआ भी दिखाई दे रहा है। इस पूरी वारदात में पवन बजाज अकेला था, जिसने इस घटना को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here