राजस्थान में मणिपुर जैसी दरिंदगी, महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया

एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

0

राजस्थान (Rajasthan) से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। दरअसल, राजस्थान (Rajasthan) के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में मणिपुर जैसी हैवानियत की घटना सामने आई है। यहां एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

घटना में शामिल महिला के पूर्व पति समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने शुक्रवार रात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन को प्रतापगढ़ भेजा।

धरियावद के थाना प्रभारी पेशावार खान ने बताया कि गुरुवार को थाने क्षेत्र के पहाड़ी गांव में 21 वर्षीय महिला को उसके पूर्व पति काना और अन्य रिश्तेदारों ने निर्वस्त्र कर घुमाया। महिला के पूर्व पति काना सहित 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने शुक्रवार देर रात जयपुर में कहा कि राज्य सरकार ने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और एडीजी दिनेश एमएन को प्रतापगढ़ भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीम गठित की गई हैं। प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार गांव में कैंप कर रहे हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘एक महिला को निर्वस्त्र करने का वीडियो सामने आया है। सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं है।’ उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें सजा दिलाने के लिए ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’ में मुकदमा चलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here