झाबुआ: नाबालिक बालिका का अश्लील विडीयो बनाकर किया वायरल

0

Jhabua: आरोपी हर्षित हाडा द्वारा नाबालिक बालिका को डरा धमका कर व्हाट्सअप विडीयो कॉल के माध्यम से अश्लील विडीयो बना कर सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया गया। फरियादियों की सूचना पर थाना राणापुर पर अप.क्रं. 655/2023 धारा 67, 67 ए आई.टी. एक्ट व 509 (ख), 201 भादवि. 11/12 पाक्सो एक्ट में पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

तदउपरांत पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ (Jhabua) श्री अगम जैन के द्वारा आरोपी हर्षित को गिरफ्तार करने हेतु लगातार सख्त निर्देश दिये गये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं एसडीओपी झाबुआ रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर निरी. श्री शंकरसिंह रघुवंशी की टीम आरोपी हर्षित को पकडने हेतु लगातार भरसक प्रयास किये गये जिसके फलस्वरुप आज दिनांक 25.09.2023 को आरोपी हर्षित पिता कमलसिहं हाडा उम्र 20 साल निवासी ग्राम गडुली हाल मुकाम आवास कालोनी मेघनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय झाबुआ के समक्ष पेश किया गया।

उक्त सराहनीय कार्यः- थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक श्री शंकरसिंह रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्रसिहं, आरक्षक 379 विजय, आरक्षक 597 नानुराम एवं आरक्षक 122 नुरसिहं का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here