Jharkhand: शादी का झांसा देकर 3 साल तक लड़की से बनाए संबंध

0
2
Jamshedpur News

झारखंड के सितगोड़ा थाना, जमशेदपुर के सूखा तालाब निवासी किरण कुमारी 21 वर्षीय का शव‌ स्वर्णरेखा नदी से बरामद कर लिया गया है। 24 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। अधिकारियों के मुताबिक युवती का पड़ोस के ही एक युवक से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह दो माह की गर्भवती थी। लड़का अब शादी से मुकर रहा था। नतीजा यह हुआ। कि लड़की ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए नदी में छलांग लगा दी।

किरण कुमारी की मां उर्मिला देवी ने बताया कि वह चार भाई बहन में सबसे बड़ी थी। अपना खर्च निकालने के लिए साकची स्थित कपड़े की दुकान में काम किया करती थी। 3 साल से मोहल्ले के विवेक दत्ता के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। साथ ही बताया कि मुझे 6 माह पूर्व बेटी के प्रेम प्रसंग का पता चला था। इसके बाद मैंने इसका विरोध करते हुए बेटी को युवक से मिलने से मना किया था।

शादी से मुकरा विवेक

किरण की मां उर्मिला के मुताबिक, इस बीच दो माह पूर्व किरण गर्भवती हो गई। इसके बाद विवेक के परिवार से शादी की बात की। तो उन्‍होंने मना कर दिया गया। इससे किरण काफी आहत रहने लगी। साथ ही बताया कि मंगलवार को वह विवेक के घर गयी थी। लेकिन उन्‍हों मारपीट कर भगा दिया। किरण वहां से सीधे स्वर्णरेखा नदी पहुंची और छलांग लगा दी। छलांग लगाने की सूचना के बाद परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन की। लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर पुलिस की मदद से शव को पानी से निकाला गया। किरण की मां के आवदेन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने कही ये बात

थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि युवती का शव नदी से बरामद कर लिया गया। मोहल्ले के ही विवेक दत्ता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके साथ युवती के दो माह की गर्भवती होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद से विकेक का परिवार फरार है. पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here