JMM गठबंधन के विधायक पहुंचे हैदराबाद

झारखण्ड में जेएमएम नेता चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ देर बाद झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायक विमान से हैदराबाद पहुंच गए।

0

झारखंड की सियासत में इन दिनों खूब हंगामा मचा हुआ है। जहाँ पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी के बाद पार्टी में हलचल मचा है। वही झारखण्ड में जेएमएम नेता चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ देर बाद झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायक विमान से हैदराबाद पहुंच गए।

एयरपोर्ट के बाहर दो बसें लगाई गई थीं जो उन्हें रिजॉर्ट तक ले गई। गठबंधन ने गुरूवार को अपने विधायकों को चार्टर्ड विमानों के जरिये झारखंड से हैदराबाद स्थानांतरित करने के लिए कदम उठाए थे। हालांकि, खराब दृश्यता के कारण बृहस्पतिवार की रात विमान उड़ान नहीं भर सकी और विधायकों को हवाई अड्डे पर दो घंटे के इंतजार के बाद यहां सर्किट हाउस लौटना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here