Kanpur: विनय पाठक मामले की जांच अब सीबीआई करेगी

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महराज विश्वविद्यायल के कुलपति प्रो. विनय पाठक के खिलाफ अब सीबीआई जाँच करेगी|

0
43

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महराज विश्वविद्यायल के कुलपति प्रो. विनय पाठक (Vinay Pathak) के खिलाफ सीबीआई जल्द जांच शुरू करने वाली है| उत्तर प्रदेश सरकार की सिफारिश पर केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने सीबीआई की सहमति मिलते ही इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी है।

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय भी जल्द मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज करने जा रहा है। यह केस लखनऊ या फिर दिल्ली दर्ज किया जा सकता है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की नोटिफिकेशन के बाद सीबीआई इंदिरानगर थाने में दर्ज मुकदमों से संबंधित सभी दस्तावेज जल्द ही अपने कब्जे में लेने वाली है| इस केस की विवेचना की रिस्पांसिबिलिटी जांच एजेंसी की लखनऊ ब्रांच को दी जा सकती है।

इस केस में कानपूर छत्रपति शाहूजी महराज विश्वविद्यायल के प्रोफेसर विनय पाठक (Vinay Pathak) उनके करीबियों अजय मिश्रा, अजय जैन और संतोष कुमार सिंह को भी आरोपी बनाया जाएगा। एसटीएफ द्वारा इस मामले की विवेचना के दौरान अजय मिश्रा, अजय जैन और संतोष सिंह को पुलिस अपनी हिरासत में ले ली है|

जबकि विनय पाठक (Vinay Pathak) को कई बार नोटिस भेजकर एसटीएफ मुख्यालय बुलाया जा चूका है, लेकिन अब तक वो वहाँ नहीं पहुंचे। मामले में ईडी ने लखनऊ पुलिस से जानकारियां भी तलब की थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here