कानपुर देहात : सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पर लगाया मारपीट का आरोप

0

यूपी के कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यहां खुलकर सभासद सामने आ गए हैं और उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पर मारपीट करते हुए अभद्रता करने का आरोप लगाया।

नगर पालिका अध्यक्ष से नाराज दिख रहे सभासद

कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में सभासदों ने राजपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय पहुंच अधिकारियों से शिकायत की है। वहीं जिले के एसपी से शिकायती पत्र देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पर मारपीट और गली गलौज करने का गंभीर आरोप लगाया है। यही नहीं एक सभासद को जबरन घर से उठा ले जाने का भी आरोप लगाया है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

एक दर्जन सभासदों ने मुख्यालय का किया घेरा

राजपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष के खिलाफ करीब एक दर्जन सभासदों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर नगर पंचायत के अध्यक्ष अंशु त्रिपाठी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही चेयरमैन अंशु त्रिपाठी और उसके साथियों पर सभासदों के साथ मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया है। यही नहीं एक सभासद को जबरन घर से गाड़ी पर बैठलकर ले जाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। सभासदों ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से मामले की जांच कर कर कार्रवाई की जाने की मांग की है। वही पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों की माने तो मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here