उन्नाव: साक्षी महाराज बोले- पिछली सरकारों में नकल माफिया कराते थे नकल

0

यूपी के उन्नाव (Unnao) में भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज हमेशा से विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधने का काम करते रहे हैं। अबकी बार उन्होंने पिछली सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पिछली सरकार में नकल माफिया नकल कराने का काम करते थे।

पेपर लीक मामले पर बोले साक्षी महाराज

उन्नाव (Unnao) से सांसद साक्षी महाराज हमेशा अपने बयानों से विपक्षी पार्टी की नेता को हिला देते हैं। अबकी बार फिर से साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया है। साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे पेपर लीक मामले में अपने सरकार की नाकामियों को छुपाते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। सांसद साक्षी महाराज ने पुरानी सरकारों पर बयान देते हुए कहा है कि उन्नाव यह बीमारी बहुत पुरानी है पिछली सरकारों में इसी प्रकार से पेपर लीक होते थे नकल माफिया नकल करते थे इतनी पुरानी आदत को धीर-धीरे संभाला जा सकता है। बड़ा अंकुश योगी जी ने लगाया है। जहां कही ऐसी खबर आती है कार्यवाही की जाती है। दोषियों को बक्सा नही जा सकता है।

किसान आंदोलन को लेकर साक्षी महाराज ने कही बात

सांसद साक्षी महाराज ने दिल्ली और सिंघु बॉर्डर पर हो रहे किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। साक्षी महाराज ने किसान आंदोलन में शामिल हो रहे किसानों को किसाननहीं कहा है बल्कि यें कहा है कि इस कार्यक्रम में जो लोग बैठे हैं वह किसान है। वो धरना प्रायोजित है धरना देने वाले जो है वो किसान नही है मैं सब को जानता हूं। किसानों से मिलना है तो बागपत , मेरठ ,गाजियाबाद बाद चले जाइए। वो पंजाब से भेजे गए केवल 22 जनवरी के कारण जो ग्राफ ऊपर बढ़ा हिंदुस्तान में उस ग्राफ को नीचे कैसे लाया जाए। यह सब उत्पात मचाने के लिए आए है कुछ अनहोनी करना चाहते है। सरकार बहुत ही गम्भीरता से इस प्रकरण को ले रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here