कौशाम्बी: भरे बाजार दिनदहाड़े युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला

0
Kaushambi

Kaushambi: सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे में दिन दहाड़े भरे बाजार में एक युवक पर तीन युवकों ने चाकूओ से हमला कर दिया। भारी भीड़ के बीच दिन दहाड़े हमला होने से कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने हमला कर रहे युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। दो युवक मौके से फरार हो गए। एक युवक कस्बे के लोगों के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने पुलिस को फोन करके आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। घटना की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

घटनाक्रम के मुताबिक सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे में शनिवार की दोपहर भीड़ के बीच वार्ड नंबर 8 निवासी शानू सोनकर पुत्र बबलू सोनकर किसी काम से बाजार आए थे। बाजार में शानू को आया देख, उस पर तीन युवक टूट पड़े और उसे दौड़ाकर उस पर चाकूओ से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया। चाकुओं के हमले में शानू के पेट में गंभीर चोट लग गई और वह लहूलुहान होकर तड़प तड़प कर जमीन पर गिर पड़ा।

दिन दहाड़े भरे बाजार कस्बे के बीच चाकूबाजी देख लोगो में हड़कंप मच गया। कुछ लोगो ने दौड़कर हमलावर एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मौके का फायदा उठा कर दो युवक भाग जाने में सफल हो गए। वही इस मामले में एएसपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने एक युवक को चाकू मार दिया है। युवक की हालत स्थिर है। एक युवक को पकड़ लिया गया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here