कौशांबी: बारातियों से भरी तेज रफ्तार खड़े ट्रेलर से टकराई

0
Kaushambi

Kaushambi: बारातियों के मुताबिक टवेरा गाड़ी के ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। नशे में होने के चलते उसने खड़े ट्रेलर में टक्कर मारी। जानकारी के मुताबिक पिपरी थाना थाना क्षेत्र के मनौरी से फतेहपुर के हथगांव बारात गई हुई थी। भोर में बाराती वापस लौट रहे थे, तभी प्रयागराज-कानपुर राजमार्ग पर हाईवे पर खड़े ट्रेलर ट्रक से अनियंत्रित टवेरा टकरा गई।

कौशांबी जिले (Kaushambi) में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ। बारातियों से भरी तेज रफ्तार टवेरा गाड़ी खड़े ट्रेलर से से टकरा गई। इस हादसे में मासूम बच्ची समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। हादसे की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल से प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है। घटना कोखराज थाना क्षेत्र के कासिया NH-2 की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here