मिर्जापुर में तैनात कौशांबी के सिपाही की इलाज के दौरान मौत

0

Kaushambi: कोखराज थाना क्षेत्र के टिकरडीह गांव के राहुल पुत्र दूधनाथ इन दोनों मिर्जापुर जनपद (Mirzapur) के पीआरबी 1080 में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। 16 अक्टूबर को अचानक सिपाही राहुल की तबीयत ज्यादा खराब हो जाने पर उन्हें उपचार के लिए पापुलर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने पर आरक्षी राहुल को सरकारी अस्पताल विंध्याचल के लिए विभाग के लोग लेकर गए जहां डॉक्टर द्वारा बीमारी की गंभीरता को देखते हुए सिपाही को उच्च मेडिकल संस्थान पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। इलाज के दौरान 17 अक्टूबर को रात्रि 9:00 बजे के लगभग सिपाही राहुल की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। विभाग के लोगों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। बताया जाता है कि वर्ष 2018 में राहुल पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here