कौशाम्बी: अयोध्या जा रही रामचरण पादुका दर्शन के दौरान लोगो की उमड़ी भीड़

0
Kaushambi

Kaushambi News: अयोध्या के राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी खूब जोरो-शोरो से हो रही है। अब ऐसे में राम भक्तो के बीच उल्लास का माहौल बना हुआ है। जहाँ रामचरण पादुका रथ यात्रा चित्रकूट से निकलकर कौशाम्बी पहुंची है। बता दे कि रामचरण पादुका रथ चित्रकूट से कौशाम्बी होते हुए अयोध्या जा रही है।

वही इस रथ यात्रा में हजारों की संख्या में लोग उमड़े है और जगह-जगह पर फूलो की वर्षा की जा रही है। जहाँ ओसा स्थित कांशीराम गेस्ट हाऊस में यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। भक्तजन ने भी भक्ति गीत गए और नृत्य कर खुशी में झूम उठे।

22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम चरण पादुका पहुंच जाएगी। वही इस यात्रा को देखते हुए राम वन गमन मार्ग पर सुरक्षा के भी कड़े इंतज़ाम किये गए है। जहाँ 36 मजिस्ट्रेट की निगरानी में यह यात्रा निकली हो और चप्पे चप्पे पर सुरक्षा कर्मी मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here