Tripura: रथ यात्रा के दौरान करंट लगने से सात लोगों की हुई मौत

कुमारघाट में रथ यात्रा के दौरान करंट लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 16 लोग घायल भी हुए हैं।

0

त्रिपुरा (Tripura) के कुमारघाट में रथ यात्रा के दौरान करंट लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 16 लोग घायल भी हुए हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री साहा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “त्रिपुरा के इतिहास में आज तक ऐसी घटना नहीं हुई। मैं दुर्घटनास्थल और 2 अस्पतालों में गया। जो गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें जी.बी. अस्पताल रेफर किया गया है। कुल 7 लोगों की मृत्यु हुई है और 16 लोग घायल हैं।”

डॉ. संजित चकमा ने बताया, “आज जले हुए दो लोगों को आपातकालीन वार्ड में लाया गया। उसके बाद 10-12 लोगों को लाया गया, 6 लोग मरे हुए थे। इसमें 6-7 लोग झुलस गए हैं। दो बच्चों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई है। छह अन्य को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।”

त्रिपुरा CM माणिक साहा ने ट्वीट किया कि, “आज कुमारघाट में एक दुखद घटना में उल्टा रथ यात्रा के दौरान बिजली का करंट लगने से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई और कुछ अन्य लोग घायल हो गए। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। इस कठिन समय में, राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here