Chhattisgarh: टी एस सिंह देव को मिली डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी

0
T. S. Singh Deo

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने बड़ा दांव चला है। पार्टी ने नाराज चल रहे टीएस सिंह देव को बघेल सरकार में डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी है। इस जिम्मेदारी के बाद उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंह देव (T. S. Singh Deo) ने ढाई ढाई साल के लिए बारी बारी से मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर दिए गए आश्वासन संबंधी चर्चा को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह चर्चा केवल मीडिया की देन थी। टी.एस.सिंह देव (T. S. Singh Deo) ने कहा, “मैंने कभी ढाई ढाई साल के लिए बारी बारी से मुख्यमंत्री पद के बारे में बात नहीं की। यह केवल मीडिया की देन थी।”

बता दें कि, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार को राज्य के मंत्री टी.एस.सिंह देव (T. S. Singh Deo) को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने का ऐलान किया गया। चार महीने के लिए उपमुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कटाक्ष पर टी.एस.सिंह देव (T. S. Singh Deo) ने कहा कि एक दिन के लिए भी दी गई जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा, ‘देर आए दुरुस्त आए।’ राज्य में मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने सिंह देव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर कहा था कि प्रदेश में चुनावी हार को भांपते हुए कांग्रेस पार्टी ने यह दांव खेला है।

इसी साल के आखिर में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, जिस तरह 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी जनादेश मिला, कड़ी मेहनत कर उसी सफलता को आगामी विधानसभा चुनाव में दोहराने का प्रयास किया जाएगा। सिंह देव ने कहा ‘हम सबको मिलकर छत्तीसगढ़ को विकास की राह पर और आगे ले जाना होगा।’ राज्य में 2018 में पार्टी के सत्ता में आने के बाद से ही टी.एस. सिंह देव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सत्ता की लड़ाई में एक दूसरे के आमने सामने रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here