राणापुर में भरे गए कांग्रेस पार्टी की महत्वकांक्षी नारी सम्मान योजना के फॉर्म

पूरे शहर में 08 जगह शिविर लगाकर फॉर्म भरे गए।

0
Ranapur

राणापुर (Ranapur) में कांग्रेस पार्टी की महत्वकांक्षी नारी सम्मान योजना के फॉर्म पूरे शहर में 08 जगह शिविर लगाकर भरे गए। शिविर में भारी संख्या में माता बहनों ने फॉर्म भरकर योजना का लाभ लिया। अब तक राणापुर (Ranapur) शहर में 2981 फॉर्म भरे जा चुके हैं।

कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने व जनता को योजना से अवगत कराने के लिए विशेष रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत जी भूरिया, जिला अध्यक्ष प्रकाश जी रांका, ब्लॉक अध्यक्ष मथियास जी भूरिया ,शहर अध्यक्ष डॉ दिनेश जी गाहरी प्रत्येक शिविर पर पहुंचे।

डॉ विक्रांत जी भूरिया सभी साथियों सहित लोक सेवा केंद्र पहुंचे, जहां कई दिनों से आधार कार्ड अपडेट करवाने व नए आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान हो रहे ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर महोदय से बात की और जल्दी ही आधार सेंटर बढ़ाने की मांग की।

नारी सम्मान योजना शिविर कार्यक्रम में विशेष रूप से विजय जी शाह, कन्हैयालाल जी बसेर, मोहन जी चौधरी अरबाज सिसगर, इरफान खान, अज्जू पठान, सलमान निजामी, गोलू जी सोनी, ध्रुव राठौर, नारायण जैन, निर्मल चौधरी, यशवंता मोहनिया, कान्हा प्रजापत, कैलाश प्रजापत मांगीलाल जी प्रजापत, शैलेंद्र परमार, योगी सिंगाड़,अजय ठाकुर, मेहुल डबगर,दिलीप डामोर, ओम राठौड़, मोनू ठाकुर नटवर गहलोत, अर्जुन मेड़ा, दरियाव सिंगाड़ का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here