बलिया: अंधविश्वास का अनोखा खेल, वीडियो हुआ वायरल

0
Ballia

Ballia: ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) जिले से है, जहाँ एक अंधविश्वास का अनोखा खेल देखा गया जिसका वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख कर आप चौक जायेंगे।

जी हां आज जो तस्वीर हम आपको दिखाने जा रहे है उसे देख कर आप हैरान हो जाएंगे। अंधविश्वास के इस खेल में एक मासूम बच्चे के ऊपर खौलते दूध को लपेटा जा रहा है जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में अंधविश्वास के इस खेल को वहां मौजूद सैकड़ों ग्रामीण देखते नजर आ रहे है। वायरल वीडियो नरही थाना क्षेत्र के श्रवणपुर गांव का बताया जा रहा है। जब इस मामले पर जानकारी लेने की कोशिश की गयी तो इस मामले पर कोई नहीं बोला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here