Siddharthnagar: पुलिस व सर्विलांस टीम ने तीन शातिर चोरो को किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना की पुलिस व सर्विलांस टीम ने तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

0

उतर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना की पुलिस व सर्विलांस टीम ने तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए अभियुक्त जनपद के ही निवासी हैं। चोरों ने त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक घर मे रात्रि को ताला तोड़कर घर मे घुस गए। वही नगदी रुपया, सोने, चांदी की जेवर और चोरी का सामान आपस मे बराबर बांट लिया और बाकी के रुपये नेपाल राष्ट्र में जाकर खर्च करते थे और पैसा इकट्ठा करने के लिए यह सब चोरी कर अपना खर्चा चलाते थे।

वही इनके पास से सोने की आभूषण के साथ 3200 सौ रुपये नगद व चार मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, थाना त्रिलोकपुर पुलिस व सर्विलांस टीम को चोरी की घटना के लिए लगाया गया था उसी चोरी की घटना का अनावरण में आज थाना त्रिलोकपुर सर्विलांस टीम को सफलता प्राप्त हुई तथा इसके द्वारा तीन अभियुक्त गढ़ जो उसी गांव के रहने वाले हैं। जिनकी गिरफ्तारी की गई हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, इनके पास से चोरी की सोने व चांदी के आभूषण और चार सैमसंग मोबाइल 3200 सौ रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा इनके पिछले रिकार्ड भी देखे जा रहे हैं आज विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here