Odisha: बारात में घुसा ट्रक पांच लोगो मौत, कई हुए घायल

0
Odisha

ओडिशा (Odisha) के क्योंझर जिले में आज यानि बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। जहाँ बारात में ट्रक के घुस जाने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-20 के पास सतीघर साही में हुई। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि, मरने वालों में दूल्हे का भतीजा और दुल्हन पक्ष से साथीघर साही निवासी तीन लोग शामिल हैं। वहीं, शहर की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है हालांकि, घटना के बाद दूल्हा बिना शादी किए वापस लौट गया है।

मानपुर गांव से बारात निकाली जा रही थी और घटना उस समय हुई जब बाराती डीजे संगीत की धुन पर नाच रहे थे। बाराती दुल्हन के घर से महज कुछ मीटर की दूरी पर थे। घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो लोगों को कटक के एक अस्पताल में रेफर किया गया। मृतकों की पहचान मानपुर गांव के जीत पात्र, कालिया महंत, लक्ष्मीपड़ा के रतिमुंडा, सतीघर के अमित पात्र और केउट साही के बापून देहुरी के रूप में हुई है।

वही स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी और आरोप लगाया कि प्रशासन उस विशेष क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपाय नहीं कर रहा है। जहां ऐसी कई दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस निरीक्षक सुनील कर ने बताया कि, ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया लेकिन उसे लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर रोक कर हिरासत में ले लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here