लुटेरों को देख प्रेमी अपनी प्रेमिका को छोड़ हुआ फरार

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की का प्रेमी लूटेरों को देखकर उसे अकेला छोड़ वहां से फरार हो जाता है।

0

हर लड़की का सपना होता की उसका जो भी जीवनसाथी या बॉयफ्रेंड है। उसकी हर मुसीबत में उसका साथ दे। वही लड़की का पार्टनर भी उसके लिए क्या कुछ न करने की कसमे वादे करता है। वही इन कसमो वादों पर लड़की भरोसा कर के अपना सबकुछ उसे ही मान बैठती है लेकिन क्या वह सभी लड़के अपनी गर्लफ्रेंड का भरोसा कायम रख पाते हैं।

कुछ लोग होते हैं जो अपने वादे को आखिरी साँस तक निभाते हैं लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो सिर्फ अपना फायदा देखते हैं। वही उसे मुसीबत में छोड़कर भाग जाते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहाँ लड़की को मुसीबत में छोड़ उसका बॉयफ्रेंड फरार हो गया।

चोरों को देख बॉयफ्रेंड हुआ फरार

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की का प्रेमी लूटेरों को देखकर उसे अकेला छोड़ वहां से फरार हो जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, सड़क पर एक कपल कहीं जा रहे होते हैं। तभी बाइक सवार दो चोर उनके सामने आ जाते हैं। चोरों को देखर लड़की का प्रेमी घबरा जाता है और वह लड़की को अकेले मुसीबत में छोड़कर भाग जाता है।

लड़की को अकेला और लाचार देख चोर हुआ लुटेरा हुआ भावुक

लड़की अपने प्रेमी को मुसीबत के समय भागते हुए देख हैरान रह जाती है, लेकिन वह अकेले कर भी क्या सकती थी। जहाँ लूटने आए चोरों को वो अपना पर्स दे देती है। जब चोर पर्स लेकर जाने लगते हैं तब उनमें से एक चोर पीछे मुड़कर लड़की को देखता है। वह अकेले और लाचार खड़ी लड़की को देखकर बेहद भावुक हो जाता है और वह लूटा हुआ पर्स लड़की को फिर से वापस लौटा देता है।

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने चोरों के इस नेकदिली के लिए उनकी तारीफ की। वहीं, कुछ लोगों ने लड़की को अपने बॉयफ्रेंड से दूर हो जाने की सलाह देते हुए कहा कि, इसके साथ रहने का क्या मतलब जब ये इंसान तुम्हें मुसीबत में अकेले छोड़कर भाग गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here