Ranapur: आगामी त्योहारों को देखते हुए शासन द्वारा शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

राणापुर नगर परिषद में इस बैठक का आयोजन किया गया और सभी को हिदायत दी गई कि सब मिलकर त्योहारों को धूमधाम से व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए।

0

मध्य प्रदेश के राणापुर में आगामी त्योहार देखते हुए प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की जा रही है। साथ ही राणापुर नगर परिषद में इस बैठक का आयोजन किया गया और सभी को हिदायत दी गई कि सब मिलकर त्योहारों को धूमधाम से व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए।

शांति समिति की बैठक राणापुर के नगर पालिका प्रांगण में रखी गई। जिसमें नगर के तहसीलदार सुखदेव डावर, राणापुर टीआई संजय रावत, एसडीओपी बबीता बामनिया, नगर पालिका सीएमओ कमलेश गोले ,नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला नलवाया और नगर के पार्षद और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिनसे सलाह कर राणापुर में आने वाले त्योहारों को शांतिपुर्ण मनाने की हिदायत दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here