तेज आंधी -बारिश में रेत की तरह बह गया बिहार का पीपा पुल

बिहार में बना पीपा पुल तेज आंधी-बारिश में बह गया, इसके बह जाने से राघोपुर जिला मुख्यालय का हाजीपुर से सड़क का संपर्क भंग हो गया है।

0

बिहार में गंगा नदी पर बना जमींदारी घाट पीपा पुल तेज आंधी-बारिश में बह गया। इसके बह जाने से राघोपुर जिला मुख्यालय का हाजीपुर से सड़क का संपर्क भंग हो गया है और लोगों को काफी परेशानी हो गई है। बता दें कि, वैशाली में दियारे के करीब तीन लाख आबादी रहती है और पुल के बह जाने से इस आबादी के सामने यातायात की समस्या उत्पन्न हो गई है।

राघोपुर जिला मुख्यालय के आसपास रहने वाले लोगों के आवागमन का एकमात्र सहारा यह पुल था। अब इसके बह जाने से लोगों के यातायात का सहारा बस नाव रह गया है। इस गांव के लोग बड़ी संख्या में पहले से तय शादी-ब्याह को लेकर चिंतित हैं कि अब बारात कैसे जाएगी और आएगी।

वही भाजपा नेता गौतम सिंह ने बताया कि, सरकार का 85 लाख रुपया खर्च होने के बावजूद पीपा पुल सही तरीके से सेवा प्रदान नहीं कर सका। संवेदक ने काफी लेट से पीपा पुल लगाया और जैसे-तैसे एप्रोच रोड बनाया गया। बता दें कि, विभागीय आदेश था कि 15 जून के बाद पीपा पुल खोलकर हटा लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here