कौशांबी: दबंग ने नाबालिक लड़की के साथ की जबरदस्ती

0
Kaushambi

Kaushambi: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार और जनपद के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा ढिंढोरा पीटा जा रहा है कि प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित हैं लेकिन यह ढिंढोरा झूठा साबित हो रहा है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद कौशांबी (Kaushambi) के करारी थाना क्षेत्र के अर्का महावीरपुर गांव के चौराहे पर रामाशंकर पांडे उर्फ ननबुद्दी पुत्र लक्ष्मी नारायण पांडे ने परचून की दुकान खोल रखी है। मंगलवार के दिन सुबह 7:00 बजे के लगभग अर्का महावीरपुर गांव निवासी गिरधारी लाल पुत्र क्षेत्रपाल सरोज की 10 वर्षीय बेटी परचून की दुकान में सामान लेने गई थी। तभी दबंग रमाशंकर पांडे ने लड़की को पकड़कर कमरे के अंदर खींच लिया और जबरदस्ती लड़की के कपड़े उतार दिए। उसने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की के दर्द होने के कारण लड़की ने हो-हल्ला किया तो गांव के ही रंजीत कुमार पुत्र रामप्रसाद मौके पर पहुंच गया, जिसे आते देखकर रमाशंकर पांडे पुत्र लक्ष्मी नारायण पांडे दुकान बंद करके भाग गया।

भुक्तभोगी ने पुलिस चौकी अर्का महावीर में लिखित तहरीर दी। लिखित तहरीर पाकर अर्का पुलिस चौकी ने आरोपी को पकड़ कर करारी हाजा को सौंप दिया और किशोरी व किशोरी की मां और गवाह रंजीत कुमार पुत्र राम प्रसाद को करारी हाजा भेज दिया। करारी पुलिस ने आरोपी को थाने में बंद कर किशोरी और किशोरी की मां को भी थाने में बैठा लिया। पुलिस ने गवाह रंजीत कुमार को भी बंद कर दिया। अब सवाल यह उठता है कि यदि गवाह को थाने में बैठा लिया जाएगा और गवाह को प्रताड़ित किया जाएगा तो आने वाले समय में कोई गवाह गवाही देने के लिए तैयार नहीं होगा। वह तो गवाही देने के लिए थाने गया था फिर उसे थाने में क्यों बैठा लिया गया और फिर उसे थाने में क्यों बंद कर दिया गया? यह एक बहुत बड़ा जांच का विषय है।

वही किशोरी के पिता ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी (Kaushambi) को लिखित शिकायत पत्र देकर बताया है कि करारी थाना पुलिस सुलह समझौते के लिए दबाव बना रही है। उन्होंने आरोपी से सांठगांठ कर ली है जिससे आरोपी का बचाव कर सुलह समझौते पर तुली हुई है। आखिर इतना बड़ा जुल्म करने वाला अपराधी को छोड़ा नहीं जाए। यह कहां का न्याय है। ऐसा लग रहा है की जिला कचहरी बंद होकर अब फैसला करारी थाने में ही होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here