कौशांबी: कबीर प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में भव्य सत्संग एवं शोभा यात्रा का हुआ आयोजन

0

कौशांबी: जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में परमेश्वर कबीर प्रकट दिवस (Kabir Prakat Diwas) के उपलक्ष्य में एल ई डी के माध्यम से भव्य सत्संग एवं सतगुरू शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।

बंदी छोड़ सतगुरु रामपाल जी महाराज के आदेशानुसार रानी वाटिका गेस्ट हाउस सिराथू कौशांबी में कबीर प्रकट दिवस (Kabir Prakat Diwas) के उपलक्ष्य में एक भव्य सत्संग का आयोजन हुआ। सत्संग में संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों व भक्तजनों के द्वारा भव्य सत्संग सुनने के बाद एक सतगुरू शोभा यात्रा निकाली गई। प्रभात फेरी की तरह इस कार्यक्रम में मण्डल प्रयागराज के चारों जिले कौशांबी, फतेहपुर, प्रयागराज और प्रतापगढ़ से हजारों की संख्या में भक्तगण व स्थानीय जनमानस ने भागीदारी की। लगभग 50 चारपहिया वाहन और लगभग 300 मोटर साइकिल द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए बहुत ही प्रशंसनीय रहा। सभी ने ट्रैफिक नियमों का पालन किया। कोई भी मोटर साइकिल सवार बिना हेलमेट नहीं था।

कबीर प्रकट दिवस (Kabir Prakat Diwas) के उपलक्ष्य में संत रामपाल जी महाराज के द्वारा समाज में व्याप्त ऊंच नीच, छुआछूत, कार्यप्रणाली में भ्रष्टाचार, नशा उन्मूलन तथा पाखंडवाद, जात – पात के भेद को मिटाने, धार्मिक भेदभाव खत्म करने, सांप्रदायिक झगड़े को समाप्त करने तथा ब्याज लेना और देना, दहेज प्रथा आदि तमाम प्रकार की कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने के लिए भव्य कार्यक्रम हुआ।

इस कार्यक्रम में संत रामपाल जी महाराज ने भक्तों को लोक वेद और कुरीति को छोड़कर शास्त्र अनुकूल भक्ति करने का आशीर्वाद व संदेश प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आप विश्वास के साथ मर्यादा में रहते हुए परमात्मा की भक्ति करें। उन्होंने आगे कहा कि जैसा कि विश्व के कई भविष्यवाणी करने वालों ने बताया है कि भारत का एक महापुरुष हिंसा, दुराचार व नफरत समूल रूप से मिटा देगा और संपूर्ण विश्व में शांति कायम होगी, वह भविष्यवाणी दृष्टिगोचर होती दिख रही है। वह जीवो पर दया करने वाला मानव कल्याण को प्रदान करने वाला कल्याणकारी पुरुष और कोई नहीं वास्तव में तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज ही हैं।

आज के कार्यक्रम से कौशांबी जिले व आसपास के अंचलों में यह संदेश बहुत तेजी से भक्तजनों के द्वारा प्रचारित व प्रसारित हो रहा है। इतने शांति पूर्ण तथा अनुशासित ढंग से सतगुरू शोभा यात्रा सिराथू से शाखा वाया, अझुवा वाया, अलीपुर जीता वाया, देवीगंज वाया, कड़ा वाया एवं दारानगर वाया कमासिन चौराहा से पुनः रानी वाटिका गेस्ट हाउस सिराथू में समाप्त हुई। इस कल्याणकारी कार्यक्रम से भक्तजनों में बहुत प्रसन्नता है और बड़ी शालीनता से इस शोभा यात्रा कार्यक्रम को क्षेत्र की जनता ने सराहा है। कुछ लोगों का कहना है कि इतने शांतिप्रिय ढंग से संत रामपाल जी महाराज के भक्त गण शोभा को अंजाम दिए, जोकि सराहनीय है और अन्यत्र दुर्लभ है। यात्रा के दौरान भक्तगणों के द्वारा- वेदों में प्रमाण है, कबीर साहेब भगवान है। जीव हमारी जाति है। मानव धर्म हमारा, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई धर्म नहीं कोई न्यारा। यह दुनिया अनजान है कबीर साहेब भगवान है आदि नारे लगाए जा रहे थे।

कार्यक्रम को अंजाम तक पहुंचा रहे चारों जिले के सहयोगी भक्तों में मंडल जिला तहसील ब्लॉक व अन्य तमाम सेवादारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। भक्तगण परमात्मा के दीवाने होकर परमात्मा के संदेश को क्षेत्र की जनता में पहुंचाने का काम किया, वह अद्भुत, प्रशंसनीय एवं सराहनीय है। सत्संग की बाकी झांकी एवं शोभा यात्रा रथ की निराली झांकी ने भक्तों और जनता जनार्दन के मन को मोह लिया। जहां तक अपनी समझ है, पूरा का पूरा कल्याणकारी कार्यक्रम सत्संग और कस्बे का भ्रमण सराहनीय और सफल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here