Kaushambi: डीजे को बैक करते समय उसके चपेट में आने से विवाहिता की हुई मौत

अर्धरात्रि के बाद डीजे चालक अज्ञात डीजे को बैक करने लगा डीजे की चपेट में आने से विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई है।

0

यूपी के कौशाम्बी चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव के अशर्फी लाल की लड़की रेशमा की शादी गुरूवार को थी। शादी समारोह में अशर्फी लाल के छोटे भाई फूल चन्द्र की लड़की राजकुमारी उम्र करीब 35 वर्ष पत्नी मुनीष निवासी बहादुर पुर थाना कोरांव जनपद मैनपुरी जो शादी समारोह में शरीक होने आयी थी।

जहाँ वो अपने पिता के घर जा रही थी। काजू गांव के कामता प्रसाद पुत्र छेदीलाल का डीजे बज रहा था। अर्धरात्रि के बाद डीजे चालक अज्ञात डीजे को बैक करने लगा डीजे की चपेट में आने से विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई है। विवाहिता की मौत हो जाने से बरात में अफरा-तफरी मच गई। वही डीजे चालक मौके से फरार हो गया।

मृतक के पिता फूल चन्द्र ने थाना चरवा को सूचना दी। सूचना पाकर चरवा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here