कौशाम्बी: युवक की गर्दन रेतकर आरोपी मौके से हुए फरार

युवक को घायल अवस्था में किया गया अस्पताल में भर्ती।

0

Kaushambi: कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी असवा गांव के बाग के पास बीती रात को एक युवक की गर्दन रेतकर आरोपी मौके से फरार हो गये। सुबह जब शौच करने आए ग्रामीणों ने खून से लथपथ युवक को देखा तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहाँ उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर किया l

सूचना पर फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने ये भी बताया कि घायल युवक ने धीरे धीरे अपनी पहचान रिंकू पाल पुत्र लल्लू पाल ककोढा कोखराज थाना क्षेत्र के रुप में बताई है l मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक को महगांव से लाकर यहां घटना को अंजाम दिया गया और युवक के पास से नगदी पैसे और बाइक लेकर आरोपी मौके से फरार हो गए हैं l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here